उद्देश्य | फसलों का बड़ा मार्केट तैयार हो
उद्देश्य | फसलों का बड़ा मार्केट तैयार हो
सरकारकिसानों की फसलों का बड़ा मार्केट खड़ा करना चाहती है। उदाहरण के तौर पर मेड़ता के मूंग को फिलहाल मंडी में एक से दो दर्जन खरीदार ही बोली लगाकर खरीद रहे हैं। ये व्यापारी फसल के चारों ओर खड़े होकर बोलियां लगाते हैं और हाथों हाथ ही चंद मिनटों में खरीद फरोख्त हो जाती है मगर अब किसान की मंडी में लाई गई फसल को इमेज लेकर उसे ऑनलाइन किया जाएगा। देशभर के बड़े व्यापारी संबंधित किसान की फसल को ऑनलाइन देखेंगे और ऑनलाइन उसकी गुणवत्ता जांचेंगे। वे कम से कम एक घंटे की जारी रहने वाली नीलामी में ऑनलाइन ही बोली लगा सकेंगे।