पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फकीर का शव मिला, शाम को दफनाया

फकीर का शव मिला, शाम को दफनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी | मेड़तारेलवे स्टेशन पर मुसाफिर खाने में रविवार सुबह अज्ञात फकीर का शव मिला। संभवतया उसकी बीती रात मौत हो गई थी। दिन चढ़ने के बाद लोगों को पता चला तो उन्होंने रेल कार्मिकों को इसकी सूचना दी। फिर सूचना मिलने पर मेड़ता रोड जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम कराया गया मगर उसकी देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो पाई। इस दौरान लावारिस शव मिलने की जानकारी मिलने पर पूर्व पालिकाध्यक्ष अनिल थानवी तथा मुस्लिम चेरिटेबल सोसायटी के संयोजक शौकत भाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोर्चरी में पोस्टमार्टम होने के बाद शव अपने कब्जे में ले लिया और जीआरपी को आश्वस्त किया कि वे इसका मुस्लिम रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर देंगे। जीआरपी के गोपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात फकीर का शव मुसाफिर खाने में मिला। जिसकी संभवतया टीबी की बीमारी से मौत होना माना जा रहा हैं। उसकी उम्र करीब 50 के लगभग की लग रही हैं। शाम को सिपाहियों के कब्रिस्तान में इस फकीर को दफना दिया गया। इस दौरान राजू सुखाड़िया, शेख रियाज हुसैन, गुलाम फरीद, मौलाना अनीसुरर्हमान, अब्दुल कलाम मुंशी, रशीद भाटी, इस्लामुद्दीन घोसी रज्जाक रंगरेज सहित अनेक लोग मौजूद थे।

मेड़तासिटी. लावारिशशव को दफनाने के बाद दुआ करते समाज सेवी।

खबरें और भी हैं...