ट्रेनें पहुंचीं लेट
मेड़ता रोड. उत्तरप्रदेशमें धुंध कोहरा अधिक बढ़ने के साथ ही ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। शनिवार को गुवाहाटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े सात घंटे, हावड़ा एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, मरुधर एक्सप्रेस दो घंटे, भोपाल-जोधपुर डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। अन्य ट्रेनें जोधपुर-हिसार एक घंटे, हिसार-जोधपुर एक घंटे, कालका एक्सप्रेस, दिल्ली-भगत की कोठी, रेवाड़ी-जोधपुर, चूरू-मेड़ता रोड सहित अन्य ट्रेनें एक से दो घंटे की देरी से पहुंची।