पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबल कटने से टेलीफोन हुए मौन

केबल कटने से टेलीफोन हुए मौन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी. सार्वजनिकनेहरु उद्यान के पास दूरसंचार विभाग की केबल कटने से टेलीफोन सुविधा ठप हो गई है। ब्रॉडबैंड सुविधाएं भी बाधित रही। सार्वजनिक नेहरु उद्यान के पास विष्णु सागर जाने वाले रास्ते पर नगरपालिका के नाला निर्माण के दौरान केबल कट गई बीएसएनएल की केबल कटने से पुलिस थाना, राजकीय चिकित्सालय, रोडवेज बस स्टैंड, सिविल लाइन, बिजली विभाग सहित आस-पास के क्षेत्र में टेलीफोन सेवाएं ठप हो गई है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग अपनी ओर से जल्दी ठीक करने की कवायद कर रहा है।

मेड़ता सिटी. ओएफसीकेबल का निरीक्षण अधिकारी।