पोस्टर-बैनर का विमोचन
मेड़ता सिटी. राष्ट्रीयगोरक्षा संघ मेड़ता की ओर से तीन जनवरी को होने वाली भजन संध्या एक शाम गो माता के नाम को लेकर रेणी गेट के पास स्थित रामधाम देवल में महंत रामकिशोर महाराज एवं द्वारकाप्रसाद जाजू के हाथों बहुरंगी पोस्टर-बैनर का विमोचन किया गया। अध्यक्ष प्रजापति ने बताया कि 3 जनवरी शाम साढ़े 6 बजे मीराबाई स्मारक में होने वाली भजन संध्या एक शाम गो माता के नाम में मशहूर भजन गायक रॉकी मित्तल प्रस्तुति देंगे। संघ के युवा अध्यक्ष महेश प्रजापति, उपाध्यक्ष रामरतन कमेडिय़ा, महामंत्री डीडी चारण, कोषाध्यक्ष राजीव पुरोहित, मीडिया प्रभारी अनु बिग बी, छात्र शक्ति अध्यक्ष राजू माली, प्रचार मंत्री सागर माली आदि मौजूद थे।