पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेनें लेट आने से यात्री हुए परेशान

ट्रेनें लेट आने से यात्री हुए परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड. मेड़तारोड में दिनभर ट्रेनों की विभिन्न कारणों से लेटलतीफी रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को जोधपुर-लूणी रेलखंड के मध्य सालावास-बासनी एवं सालावास-हनवत के बीच इंजीनियरिंग कार्य करने के लिए सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ब्लॉक लिया गया। बाड़मेर-कालका डेढ़ घंटे, जोधपुर-वाराणसी एक घंटे, रणकपुर एक्सप्रेस एक घंटे, जोधपुर-हिसार डेढ़ घंटे, जोधपुर-अबोहर एक घंटे सहित अन्य कारणों से वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस तीन घंटे, भोपाल-जोधपुर दो घंटे सहित अन्य ट्रेनें भी देरी से आने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।