पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिविन्यास कार्यक्रम का समापन

अभिविन्यास कार्यक्रम का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी. राजकीयमहाविद्यालय मेड़ता में राष्ट्रीय सेवा योजना के आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम अधिकारी बलदेवराम ने महिला शक्तिकरण, स्वच्छता, साक्षरता के लिए स्वयंसेवकों को रोल मॉडल बनने के लिए प्रेरित किया। मंच का संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार सांदू ने आभार जताते हुए स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।

प्राचार्य एमवाई. मुल्तानी, उप प्राचार्या डॉ. रीता रावत, डॉ. नीतू भारतीय, डॉ. बलवीर सैन, डॉ. माला माथुर, डॉ. अनीता लूभाना, दिप्ती जोशी, रोहिताश्व कुमार, डॉ. दुर्गेश नंदनी, डॉ. जेठाराम आदि व्याख्याताओं ने भी व्याख्यान दिया।