पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षतिग्रस्त अजमेर हाइवे पर फंसे ट्रक, 10 घंटे तक रहा जाम

क्षतिग्रस्त अजमेर हाइवे पर फंसे ट्रक, 10 घंटे तक रहा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचेरा

मेड़ता रोड। कस्बे में बस स्टेंड पर शनिवार अल सुबह सवा चार बजे सीमेंट के क्लिंकर से भरा एक टर्बो एक दुकान में घुस गया था। फंसे टर्बो को रविवार को क्रेन, जेसीबी की सहायता से निकालने का प्रयास किया गया मगर प्रयास विफल हो गए। इससे आस पास के व्यापारी परेशान होने लग गए हैं। कस्बे के बस स्टेंड पर सामरिया साइकिल वक्र्स की दुकान स्थित है। शनिवार सुबह मेड़ता सिटी की ओर से रहा क्लिंकर से भरा एक टर्बो मोड़ में ठीक तरह से नहीं मुड़ पाया और नाला चबूतरी को तोड़ते हुए दुकान में घुस गया। शनिवार रविवार को इसको जेसीबी, क्रेन से निकालने का प्रयास किया गया, मगर क्रेन के वजन के बराबर टर्बो में सामान होने के कारण फंसे टर्बो को नहीं निकाला जा सका। पुलिस के प्रयास भी विफल हो गए।

दुकान में फंसा टर्बो दूसरे दिन भी नहीं निकाला जा सका

भास्कर न्यूज | कुचेरा

कस्बेसे निकलने वाले राजमार्ग 89 पर शनिवार रात्रि ढाई बजे क्षतिग्रस्त सड़क के बीचों बीच दो ट्रक फंस गए। रविवार को सुबह तक इन ट्रकों को निकाला नहीं जा सका।

इस वजह से हाइवे पर 10 घंटे तक जाम रहा। कुछ वाहन चालकों को परेशान होकर खजवाना मार्ग से निकलना पड़ा। कुचेरा के इस हाइवे की मरम्मत को लेकर प्रदर्शन के कारण हाईवे पर 10 घंटों तक जाम लग गया। इससे यात्रियों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार सेवगों के बास के पास शनिवार मध्यरात्रि नागौर से मेड़ता जा रहे अजमेर से नागौर जा रहे ट्रक आमने सामने आकर फंस गए। हाईवे के दोनों तरफ तीन किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। वाहन चालकों सहित सैकडों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई रोडवेज, निजी बस छोटे वाहन खजवाना की तरफ से निकले। घंटों मशक्कत के बाद रविवार सुबह साढ़े ग्यारह के करीब वाहनों को निकालकर यातायात व्यवस्था सुचारू की गई।

बड़ाहादसा टला

जामके दौरान एक रोडवेज बस कस्बे के बड़ला बास होते हुए निकल रही कि उपर से निकलने वाले बिजली का तार एका एक टूट कर गिर गया गनीमत रही कि रोडवेज बस थोड़ी आग निकल गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

हाईवेका दर्दभरा सफर

हाईवेपर गुजरने वाले यात्रियो के लिये यह सफर बड़ा ही दर्दभरा साबित हो रहा है हर रोज यहां वाहनो के टायर फटने, वाहनो के फंस जाने के कारण चालकों का परेशानी का सामना करना पड़ता है।