- Hindi News
- रेलवे फाटक खुलवाने की मांग को लेकर सांसद कलक्टर को दिया ज्ञापन
रेलवे फाटक खुलवाने की मांग को लेकर सांसद कलक्टर को दिया ज्ञापन
बाईपुराक्षेत्र में स्थित रेलवे फाटक संख्या 100 को खुलवाने की मांग को लेकर बाईपुरा क्षेत्र के लोगों ने सांसद कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।
मेड़ता रोड-जोधपुर रेलमार्ग पर स्टेशन से मात्र आधा किमी की दूरी पर 100 101 फाटक स्थित है। 100 नंबर रेलवे फाटक पूर्णतया बंद रखी जाती है। इस कारण बाईपुरा, भास्कर कॉलोनी, शिवरामपुरा, छापरी आदि की ओर आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के नारायणसिंह चौपड़ा, गोपाल शर्मा, मदनलाल, बनवारीलाल आदि ने नागौर सांसद सीआर चौधरी कलेक्टर वीणा प्रधान को ज्ञापन देकर शीघ्र फाटक खुलवाने की मांग की गई।