- Hindi News
- पालिका बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग: मेड़तासिटी| नगरपालिका बोर्ड
पालिका बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग: मेड़तासिटी| नगरपालिका बोर्ड
पालिका बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग: मेड़तासिटी| नगरपालिका बोर्ड की बैठक ना होने से कई विकास कार्य रुके पड़े हैं और सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं भी गड़बड़ा गई हैं। इससे आम लोग परेशान हो रहे हैं। यह बात पालिका में प्रतिपक्ष नेता नंदूश्री मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कही हैं। मंत्री ने पत्र में कहा कि इस बारे में कलेक्टर उपखंड अधिकारी को भी पत्र भेजे गए मगर पिछले सात महीने से पालिका बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई जा सकी है। मंत्री ने शहर के हित में जल्द पालिका बोर्ड की बैठक बुलाएं ताकि स्थानीय समस्याओं का समाधान हो सके।