घर में घुसकर महिला से मारपीट
घर में घुसकर महिला से मारपीट
मेड़ता सिटी| गेमलियावासनिवासी एक महिला ने 10 जनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट लज्जा भंग करने का मामला थाने में दर्ज कराया है। मामले के अनुसार गेमलियावास निवासी परमा देवी प्रजापति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बुधवार को घर में बैठी थी। सुबह 10 बजे अचानक गांव के छैलाराम सहित करीब 10 जने घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी लज्जा भी भंग कर दी।