- Hindi News
- ससुराल वालों को अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज
ससुराल वालों को अश्लील मैसेज भेजने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज
दहेजप्रताड़ना की वजह से तंग आकर एक महिला अपने मायके में रह रही है। ससुराल नहीं जाने पर पति उसके घर पहुंच गया और ससुराल वालों से गाली गलौज भी की। अब पति ससुराल वालों को अश्लील मैसेज भेज रहा है। इस संबंध में महिला के भाई की रिपोर्ट पर मेड़ता रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार मेड़ता रोड निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी बहिन की शादी खेजड़ला निवासी युवक के साथ हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस महिला का पति ससुर दहेज के लिए तंग परेशान करते हैं और घर से निकाल दिया गया है। हाल ही में पति सहित तीन जने आए और गाली गलौच कर अपमानित किया। आरोप है कि अब खेजड़ला का यह युवक परिवार वालों को अश्लील मैसेज भेज रहे है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि अश्लील मैसेज कर साइबर क्राइम किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।