‘अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान’
मेड़ता सिटी| राजकीयमहाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की तरफ से प्राचार्य एमवाई मुल्तानी की अध्यक्षता में एकल और युगल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने जोश एवं उत्साह से भाग लिया। इसमें छात्राओं ने ‘ओ कान्हा’, ‘अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान’, ‘इत्ती सी खुशी’, ‘हे मां मेरी यादों को’, ‘बेटियां’, ‘सुन रहा है ना तू’, ‘कभी जो बादल बरसे’, ‘अंखियों के झरोखों से’, ‘सब देशों का एक दिन भारत सरताज था’, ‘ये तो सच है भगवान है’, ‘मां जब याद तुम्हारी आती है’, ‘मेरे बांके बिहारीलाल’, देश मेरा रंगीला’, ‘एक दिन भोले भंडारी’, ‘ओ री चिरैया’ आदि गानों पर शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। निर्णायक की भूमिका डॉ. नीतू भारतीय, डॉ. बलवीर सेन, दीप्ति जोशी एवं डॉ. दुर्गेशनंदिनी ने निभाई। प्रभारी डॉ. माला माथुर ने प्रकोष्ठ की भावी प्रतियोगिताओं की जानकारी दी एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया। डॉ. अनिता लुबाना ने प्रकोष्ठ की गतिविधियों की जानकारी देते हुए छात्राओं को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। संचालन छात्रा ज्योति वैष्णव ने किया।