पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का शुभारंभ कल

राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का शुभारंभ कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी

डेगाना

मौलासर

राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता शुक्रवार से कुचामन सिटी में प्रारंभ होगी। इसकी तैयारियों के लिए बुधवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जोड़पुरा में बैठक हुई। बैठक में ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जगदीश राय ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मण्डल वार समितियों का गठन कर संबंधित प्रभारी को पूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाली टीमों की सुविधा के लिए स्वागत दल रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर मौजूद रहेगा। ये दल टीमों को लेकर पूर्व निर्धारित विश्राम आवास स्थल पर पहुंचाएंगे। उनके पंजीयन की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक टोडाराम चौधरी ने अधिकारियों कार्मिकों को दिए गए कामों की संक्षिप्त जानकारी दी तथा काम सौंपे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं कार्यक्रम संयोजक टोडाराम चौधरी ने बताया कि 14 वर्षीय छात्र-छात्रा जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह प्रात: सवा नौ बजे होगा। प्रतियोगिता का समापन 24 सितंबर को भामाशाह सम्मान एवं पुरस्कार वितरण के साथ होगा।

धनकोलीकी टीम राज्य स्तर पर खेलने भवानी मंडी रवाना

मौलासर|गांवधनकोली की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम नागौर की ओर से बुधवार को बास्केट बॉल की टीम को राज्य स्तर पर खेलने गांव के भामाशाह हाजी बदरूदीन मुश्ताक खां ने रवाना किया। प्रधानाचार्य मुंशी खां शारीरिक शिक्षक खुर्शीद अहमद ने बताया कि जिला स्तर पर 19 वर्ष आयु वर्ग में बास्केट बॉल की छात्रा वर्ग में धनकोली ने पावटा को हराया था जो राज्य स्तर पर बुधवार को भवानी मंडी के लिए रवाना किया गया। टीम 18 से 24 सितंबर तक भवानी मंडी में राज्य स्तर पर खेली जा रही प्रतियोगिता में भाग लेंगी।