पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिनोदिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी चलती ट्रेन से भागा

सिनोदिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी चलती ट्रेन से भागा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | डेगाना/मेड़ता रोड/नागौर

किशनगढ़के चर्चित भंवर सिनोदिया हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी शहजाद खां बुधवार तड़के डेगाना रेलवे स्टेशन से चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। आरोपी शहजाद को हनुमानगढ़़-कोटा एक्सप्रेस से जयपुर ले जाया जा रहा था। रात करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही ट्रेन डेगाना स्टेशन पर धीरे हुई तो वह कूद कर भाग गया।

जीआरपी के अनुसार श्रीगंगानगर केन्द्रीय कारागार में बंद आरोपी शहजाद पुत्र लियाकत खां को मंगलवार रात हनुमानगढ़ एक्सप्रेस से जयपुर केन्द्रीय कारागार ले जाया जा रहा था।

डेगाना रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर आरोपी ने साथ जा रहे एएसआई बलजीत सिंह मय स्टाफ को पेट में दर्द होने का बहाना बना कर शौच करने की मंशा जाहिर की। कांस्टेबल नवल किशोर कुलदीप बंदी को शौचालय के पास लेकर गए। डेगाना स्टेशन पर ट्रेन रुक कर वापस रवाना हुई तो आरोपी ने गेट के पास साबुन से हाथ धोते-धोते हाथ से हथकड़ी निकाल ली और कांस्टेबलों को धक्का मार कर चलती ट्रेन से कूद गया।

चेनखींचने के बावजूद नहीं रुकी ट्रेन

कांस्टेबलोंने जंजीर खींच कर ट्रेन रोकने का प्रयास किया मगर ट्रेन नहीं रुकी। ट्रेन डेगाना रेलवे स्टेशन से काफी आगे निकल चुकी थी। कांस्टेबलों ने शोर मचाया तो ट्रेन में ही मौजूद एएसआई बलजीत सिंह, राजेन्द्र राजवीर मौके पर आए और ट्रेन रुकवाने के लिए आरपीएफ टीटीई को ढूंढ़ा। तब तक ट्रेन मकराना रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। सिनोदिया हत्याकांड के महत्वपूर्ण आरोपी के भाग जाने पर तड़के नागौर जिले की पुलिस की भी नींद उड़ गई। शेषपेज 13 पर

कौन है शहजाद

मेड़ता रोड. जीआरपी थाने में फरार बंदी के खिलाफ मामला दर्ज करवाते एएसआई।