- Hindi News
- परबतसर, मेड़ता में वकीलों की हड़ताल स्थगित, आज से होगा अदालतों में काम
परबतसर, मेड़ता में वकीलों की हड़ताल स्थगित, आज से होगा अदालतों में काम
भास्कर न्यूज|परबतसर/मेड़ता सिटी
परबतसरमेड़ता सिटी में चल रही वकील समुदाय की हड़ताल का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। दोनों जगह के अधिवक्ता संघों ने हड़ताल स्थगित करने की जानकारी दी। अब गुरुवार से दोनों जगह वकील काम पर लौटेंगे।
मेड़तासिटी| राज्यमें चल रही वकीलों की हड़ताल जोधपुर हाईकोर्ट में कॉमन हाउस में आयोजित बैठक आयोजित कर स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में बुधवार शाम 4 बजे मेड़ता जिला अभिभाषक संघ की बैठक अध्यक्ष चैनाराम कलवानिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें कलवानिया ने कहा कि राजस्थान बार काउंसिल के आह्वान पर 71 दिन से चल रही हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया गया है। सभी वकील 18 सितंबर से न्यायालयों में सुचारु रूप से कामकाज करेंगे। बैठक में जगदीश नारायण शर्मा, कमल कुमार आचार्य, मधुसूदन जोशी, सत्यदेव सांदू, गोपीकिशन जोशी, अनिल दिवाकर, शैलेंद्र आचार्य, संजय पारीक, सुमेर सिंह, विमलेश व्यास, इकबाल पठान, बाबूलाल गौरा, नरेश राजपुरोहित, विमलेश व्यास, मोहम्मद शरीफ, सुरेश चौधरी, बलराम बेड़ा, दीपक सोनी, कुंदन सिंह, रामअवतार लटियाल, रामकिशोर पंचारिया, नवल शर्मा, रज्जब अली, ओमप्रकाश बांता सहित वकील मौजूद थे।
परबतसर|स्थानीयअभिभाषक संघ की हड़ताल बुधवार दोपहर तक जारी रही। जोधपुर के अध्यक्ष रणजीत जोशी से फोन पर बात होने के बाद गुरुवार को अदालतों में नियमित काम काज शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष घनश्याम जोशी, माधोप्रसाद व्यास, बिरधाराम चौधरी, प्रहलाद राम मिर्धा, रमेशचंद बोहरा, अनिल जोशी, जगदीश सिंह बाजवास, प्रेमप्रकाश जोशी, अनीश चौहान, सोहनलाल रामावत, दीनानाथ योगी, केएल आचार्य, गजराज चौहान, बनवारीलाल शर्मा, श्याम निरंजन बोहरा,गोपाल पूनिया, अश्विनी भादू, अजीज खां, अब्दुल मजीद, दशरथ सिंह, राकेश घारू, हितेन्द्र, सुशील स्वामी आदि अधिवक्ताओं ने बैठक कर गुरुवार से नियमित काम करने का निर्णय लिया।
जायल|स्थानीयबार एसोसिएशन से संबद्ध वकील बुधवार को काम पर लौट आए। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामनारायण चौधरी ने बताया कि सभी अधिवक्ता बुधवार को काम पर लौट आए तथा राजस्थान उच्च न्यायालय को पत्र भेजकर स्थानीय ग्राम न्यायालय मुंसिफ न्यायालय का रिक्त पद भरवाने की मांग की गई।
मेड़ता सिटी