पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेड़ता रोड में पार्श्वनाथ मेला आज

मेड़ता रोड में पार्श्वनाथ मेला आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड| कस्बेमें स्थित फलवृद्धि पार्श्वनाथ तीर्थ स्थल पर वार्षिक मेला गुरुवार को आयोजित होगा। सुबह दस बजे झंडारोहण किया जाएगा और दोपहर दो बजे वरघोड़ा निकाला जाएगा। ट्रस्ट के सचिव नेमीचंद सिंघवी ने बताया कि यहां पर स्थित जैन तीर्थ स्थल पर एक वर्ष में दो मेले आयोजित होते है। एक आसोज दूसरा पौष में भरा जाता है। आसोज के मेले में जैन धर्म के अलावा सभी धर्मों के लोग बड़ी संख्या में आते है। इस वर्ष का मेला 18 सितंबर को आयोजित होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। भोजनशाला सचिव चंचलमल नाहर ने बताया कि सुबह 10 बजे झंडारोहण दो बजे वरघोड़ा निकाला जाएगा। 108 पार्श्वनाथ पदमावती महापूजन, पार्श्व पंच कल्याणक पूजा सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे।