कॉलेज में छात्र का किया स्वागत
कुचामन सिटी| अंतरमहाविद्यालय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में मारवाड़ महाविद्यालय के छात्र के प्रथम स्थान पर आने पर महाविद्यालय परिवार ने छात्र का स्वागत किया। महाविद्यालय के संस्था सचिव सुल्तान सिंह थालौड़ ने बताया की मेड़ता में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र दिनेश के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिनेश का महाविद्यालय पहुंचने पर माला पहनाकर तिलक लगाकर मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बनवारी लाल पचार, कोषाध्यक्ष सुनिल कुमार बिजारणियां प्राचार्य सीताराम कुमावत सहित महाविद्यालय के स्टाफ ने छात्र का अभिनंदन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य सीताराम कुमावत ने बताया की छात्र दिनेश विश्वविद्यालय पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अगले माह महात्मा गांधी विश्वविद्यालय मुलोम केरला जाएंगे।