- Hindi News
- सेवड़ी जालनियासर में भामाशाह शिविर आज भी
सेवड़ी जालनियासर में भामाशाह शिविर आज भी
पूरे परिवार का नामांकन जरूरी
पूरेपरिवार का नामांकन होने के बाद ही किसी परिवार का भामाशाह कार्ड बनकर आएगा। कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस तथ्य से जनता को प्रचार-प्रसार के माध्यम से अवगत कराया जाए और अधिक से अधिक सदस्यों का नामांकन करते औसत परिवार के आकार को बढ़ाया जाए। कर्मचारी अधिकारी गुणवत्ता सत्यापन के कार्यों में लापरवाही बरतें। लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान सहायक कलक्टर एएच गौरी, एडीएम सुरेश चन्द्र, जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका एसीईओ शैलेन्द्र देवड़ा, नागौर एसडीएम डाॅ. दलवीर ढढ्ढ़ा आदि उपस्थित रहे।
टीकाकरणकार्यक्रम की हो निगरानी
कलक्टरडाॅ. वीना प्रधान की अध्यक्षता में नियमित टीकाकरण की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में ब्लाक वार किए गए टीकाकरण की प्रगति पर चर्चा की गई। कलक्टर ने टीकाकरण के कार्यक्रम द्वारा अधिकाधिक बच्चों को लाभान्वित करने के लिए चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेड़ता, मकराना कुचामन ब्लाक में इस कार्यक्रम पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है।