पेज 11 का शेष...
नागौरएसपी लक्ष्मण गौड़ ने पूरे जिले की सीमाओं को सील करवाया। जगह जगह नाकाबंदी की गई। एएसआई बलजीत ने मामले की जानकारी श्रीगंगानगर पुलिस को भी दी। एसपी के निर्देश पर डेगाना थानाधिकारी नंदराम भादू मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामला जीआरपी के क्षेत्राधिकार बताते हुए मेड़ता रोड जीआरपी में मामला दर्ज करवाने को कहा। डेगाना पुलिस ने भी रातभर नाकाबंदी की मगर आरोपी का बुधवार रात तक कोई सुराग नहीं लगा था। एएसआई बलजीत सिंह ने मेड़ता रोड पहुंच कर जीआरपी में मामला दर्ज करवाया।
इधरकिराए के मकान से...
नावांके भंवरलाल का नाम आया सामने पूछताछ में मकान मालिक सरदार खां ने बताया कि यह मकान उन्होंने नावां तहसील के आसनपुरा गांव के सोहा की ढाणी में रहने वाले भंवरलाल पुत्र चतराराम उसके साथियों को किराए पर दिया था। आरोपियों ने मकान मालिक से कहा था कि वे मोबाइल टॉवरों के लिए काम करते हैं और डेगाना में उनका काम चल रहा है। पुलिस कार्रवाई की भनक लगने से पहले मुख्य आरोपी भंवरलाल उसके साथी भाग गए।