पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजन फेल, ट्रेनें एक घंटे लेट

इंजन फेल, ट्रेनें एक घंटे लेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड |जोधपुर-इंदौर रणथंभौरएक्सप्रेस का इंजन फेल होने से ट्रेन एक घंटे की देरी से मेड़ता रोड पहुंची। इस कारण सर्दी के मौसम में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार सुबह 6 बजे जोधपुर से इंदौर जाने वाली रणथंभौर एक्सप्रेस मेड़ता रोड रही थी कि खेड़ी सालवा स्टेशन पर इंजन ने हांफकर जवाब दे दिया। लोको पायलेट द्वारा कोशिश करने के बावजूद भी इंजन आगे नहीं बढ़ सका। आखिर जोधपुर कंट्रोलर को सूचना देने पर एक मालगाड़ी का इंजन मौके पर पहुंचा। तब ट्रेन रवाना हो सकी। इस कारण ट्रेन निर्धारित समय से एक घंटा लेट 8.35 पर मेड़ता रोड पहुंची।