पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्तदान शिविर को लेकर बैठक

रक्तदान शिविर को लेकर बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी. आजादसेवा संस्थान के तत्वावधान में 21 दिसबर को मेड़ता कृषि उपज मंडी प्रांगण में रक्तदान शिविर को लेकर केयर अस्पताल में बैठक हुई। संस्थान के संरक्षक हरिराम ने बताया कि शिविर में जयपुर और अजमेर के राजकीय चिकित्सालय की टीमें सेवाएं देगी। डॉ. रमेश चौधरी ने बताया की इस बार लक्ष्य 250 से ऊपर रहेगा। बैठक में पालिकाध्यक्ष अनिल थानवी, महिपाल लटियाल, रविप्रकाश कमेडिय़ा, रामजीवन डांगा, डॉ. सीताराम डांगावास, सही राम कमेडिय़ा सहित अनेक लोग मौजूद थे।