बड़ायली से 10वीं के छात्र का अपहरण
पादूकलां. पादूकलांथाने में एक जने ने नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। बड़ायली निवासी खेताराम जाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भतीजा महिपाल उर्फ राकेश (13) पुत्र चैनाराम बड़ायली गांव से आठ दिसंबर की शाम पांच बजे ट्यूशन के लिए निकला था। वह देर शाम तक भी नहीं पहुंचा। घरवालों ने बालक की गांव सहित आस-पास रिश्तेदारों के यहां तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। गांव के कुछ लोगों ने परिजनों को बालक के अजमेर वाली रोडवेज बस में देखने की बात कही। परिजनों ने अजमेर में भी तलाश कराई लेकिन बालक का सुराग नहीं लगा। थानाधिकारी रूपाराम चौधरी ने बताया कि बालक मेड़ता के एसएलबीएस विद्यालय की कक्षा दसवीं में पढ़ता है। उसने हरी टी-शर्ट, काले रंग की जाकेट काले रंग की पेंट पहन रखी है। परिजनों ने पादूकलां थाने में बालक के अपहरण का मामला दर्ज कराया है।