किसान नेता मिर्धा की पुण्यतिथि मनाई
मेड़ता सिटी. किसाननेता प्रेमसुख मिर्धा की रविवार को प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।
इस मौके पर पूर्व विधायक रामकरण फिड़ौदा, प्रहलाद मिर्धा, प्रधान कैलाश मंडा, ओमप्रकाश बांता, रणधीर मिर्धा, मांगीलाल कस्वां, पूनाराम सातलावास, रामचंद्र फूलफगरा, सरपंच संघ अध्यक्ष रामकिशोर रियाड़, सुखाराम, महेंद्र कापड़ी, बाबूलाल, पार्षद रामेश्वर थिरोदा, प्रभुराम सिंवर, हुकमाराम गोलिया, महेंद्र ताड़ा समेत अनेक जनों ने मिर्धा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व विधायक फिड़ौदा ने कहा कि मिर्धा किसानों की हित की सोच रखकर काम करते थे।
समाज को संगठित करने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहे।
मेड़ता सिटी. किसाननेता प्रेमसुख मिर्धा की पुण्यतिथि मनाते मेड़तावासी।