3200 मैट्रिक टन यूरिया की रैक पहुंची
मेड़ता सिटी. रबीफसलों की बुवाई को लेकर आईपीएल यूरिया की रैक रविवार सुबह मेड़ता रेलवे स्टेशन पहुंची। इसका जिले भर में सहकारी समितियों के माध्यम से वितरण किया जाएगा। आईपीएल के गौरव सोनी ने बताया कि रबी फसलों में काश्तकारों के लिए आईपीएल यूरिया की कोई कमी नहीं रहे। इसके लिए आईपीएल द्वारा मूंदड़ा पोर्ट गुजरात से 3200 मैट्रिक टन करीब 64 हजार कट्टे की रैक मेड़ता पहुंची है।
मेड़ता सिटी. रेलवेस्टेशन पर खाली होती आईपीएल यूरियां की रैंक।