पालिका भामाशाह बनाएंगे शीतला माता मंदिर
मेड़ता सिटीण् नगरपालिकाकी ओर से शीतला माता मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। पालिका अध्यक्ष अनिल थानवी ने बताया कि मंदिर के पूरे परिसर में कोटा स्टोन के पत्थर से फर्श तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया गया। मंदिर की दीवारों को ऊंचा उठाया जाएगा। मंदिर के बरामदे जोधपुर के छीतर के पत्थर लगाकर तैयार किए जाएंगे। पालिका ने 3 लाख का बजट स्वीकृत किया है। वहीं भामाशाहों के सहयोग से अन्य जीर्णोद्धार किया जाएगा। रविवार को पालिका अध्यक्ष थानवी, विकास समिति अध्यक्ष रामेश्वर थिरोदा अन्य ने मंदिर परिसर का मौका मुआयना भी किया।