पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल बस के दो टर्न रद्द चार टर्न प्रभावित होने पर यात्रियों ने मचाया हंगामा

रेल बस के दो टर्न रद्द चार टर्न प्रभावित होने पर यात्रियों ने मचाया हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़तारोड-मेड़ता सिटी के बीच एक मालगाड़ी का संचालन होने से रेल बस के दो टर्न रद्द कर दिए गए। चार टर्न प्रभावित हो गए। रेल बस रवाना नहीं होने पर यात्रियों ने गुस्सा करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। जीआरपी आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। रविवार अल सुबह मेड़ता रोड से एक यूरिया की मालगाड़ी मेड़ता सिटी के लिए रवाना की गई। इस कारण यहां से रेल बस संख्या 74806 जो कि सुबह 7.50 बजे रवाना होती है और मेड़ता सिटी से 8.35 बजे रवाना होकर मेड़ता रोड आती है। इन दोनों टर्न को रद्द कर दिया गया। उसके बाद यहां से 9.20 बजे वाला टर्न मेड़ता सिटी से इंजन मेड़ता रोड नहीं पहुंचने के कारण रेल बस अचानक खराब हो जाने पर सवा दस बजे तक रेल बस रवाना नहीं होने पर रेलकर्मियों द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर यात्रियों का गुस्सा फूट गया। यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होने पर जीआरपी के कांस्टेबल पप्पूराम जाखड़, आरपीएफ के गोविंद सहाय गुर्जर तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। दस मिनट तक समझाने के साथ ही रेल बस भी स्टार्ट हो गई। आखिर यहां से रेल बस 9.20 के स्थान पर 10.20 बजे रवाना हो सकी।

14 दिन में पांचवीं बार फिर हुआ ऐसा

मालगाड़ीके संचालन से इससे पूर्व इस माह में ही 1 दिसंबर को मालगाड़ी के संचालन से 2 टर्न रद्द, दो प्रभावित, 2 दिसंबर को रेल बस के 4 टर्न प्रभावित, 3 दिसंबर को दो टर्न रद्द, दो टर्न बाधित, 6 दिसंबर को चार टर्न प्रभावित हुए। 14 दिसंबर को फिर दो टर्न रद्द और चार टर्न प्रभावित हो गए।

इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री हुए परेशान

रेलबस के टर्न रद्द प्रभावित होने से मंडोर एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, जोधपुर-इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस, बीकानेर-जयपुर इंटरसिटी, जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी, अबोहर-जोधपुर, जयपुर-सूरतगढ़, जोधपुर-भोपाल, जोधपुर-वाराणसी, बांद्रा-बीकानेर, बाड़मेर-कालका एक्सप्रेस के यात्रियों को निजी वाहनों से आना जाना पड़ा।

चार टर्न हुए प्रभावित

मेड़तारोड से सुबह 9.20, 10.50 मेड़ता सिटी से 10.05, 11.35 बजे का टर्न अपने निर्धारित समय से एक-एक घंटे की देरी से रवाना होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मेड़ता रोड. रेलबस पर हंगामा करते यात्रियों को समझाते पुलिसकर्मी।