पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस भभकने से विवाहिता झुलसी

गैस भभकने से विवाहिता झुलसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी. जसवंताबादगांव में रविवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे घर में खाना बनाते समय गैस भभकने से एक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी के अनुसार जसवंताबाद निवासी रूपादेवी (32) प|ी गोपालदास वैष्णव को गंभीर अवस्था में झुलसी हुई को उपचार के लिए मेड़ता राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। जहां पर डॉ. बलदेव सियाग ने प्राथमिक उपचार देकर उसे अजमेर रैफर कर दिया। चिकित्सालय में ससुराल पक्ष के आए रिश्तेदारों ने बताया कि रूपादेवी ने आज सुबह बच्चे के लिए गैस पर दूध गरम किया। वह गैस बंद करना भूल गई। उसके बाद जैसे ही वह खाना बनाने पहुंची और गैस जलाई तो अचानक भभक कर उसके कपड़ों में आग लग गई। थानाधिकारी सीआई नगाराम चौधरी ने चिकित्सालय एवं मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की। चौधरी ने बताया कि झुलसी विवाहिता अभी बयान देने की हालत में नहीं है। उसे अजमेर रैफर किया गया है।