ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचते चार पकड़े
मेड़ता रोड. आरपीएफकी विजिलेंस टीम ने मरुधर एक्सप्रेस में अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने पर चार जनों को गिरफ्तार किया है। जोधपुर से वाराणसी को जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस में आरपीएफ जोधपुर की विजिलेंस टीम ने अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने पर जोधपुर निवासी विनोद सिंधी, रामलाल, भगवानदास, हरिराम को पकड़कर मेड़ता रोड आरपीएफ के हवाले किया। जहां पर एएसआई आरए सिंह ने रेलवे एक्ट के तहत कार्यवाही कर रेलवे कैंप कोर्ट में पेश होने के लिए पाबंद कर जमानत पर रिहा किया। रेलवे परिसर में खाद्य सामग्री बेचने पर दो दिन में छह जनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।