पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलबस रास्ते में फिर हो गई खराब

रेलबस रास्ते में फिर हो गई खराब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड| मेड़ता रोड-मेड़ता सिटी के बीच संचालित रेलबस फिर बीच रास्ते में खराब हो गई। रेलबस के छह टर्न प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलबस मेड़ता रोड से सुबह 7.50 बजे रवाना हुई।
अचानक पाडूखां के पास में बंद हो गई। चालक ने मेड़ता रोड, जोधपुर कंट्रोलर को सूचना दी गई। मेड़ता रोड से कैरिज अधिकारी ने दूसरी बैट्री पहुंचाई। करीब 50 मिनट बाद रेलबस स्टार्ट होने पर उसे मेड़ता सिटी के लिए रवाना किया गया।
रेलबस खराब होने से मेड़ता रोड से सुबह 9.20,10.50 बजे का मेड़ता सिटी से सुबह 8.35, 10.05, 11.35 बजे का टर्न समय पर संचालित नहीं हो सका। इस कारण यात्रियों को निजी वाहनों से आना-जाना पड़ा।