पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेड़ता रोड प्लेटफार्म पर तीसरे दिन भी बंद रही पानी सप्लाई

मेड़ता रोड प्लेटफार्म पर तीसरे दिन भी बंद रही पानी सप्लाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड| मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित वाटरबूथों स्टॉलों पर पानी की सप्लाई तीसरे दिन भी बंद रहने से यात्रियों वेंडरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेड़ता रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक दो पर रविवार की सुबह से ही वाटरबूथों के नलों में पानी सप्लाई बंद हो गया।
रविवार की देर शाम प्लेटफार्म संख्या एक पर पानी सप्लाई को चालू किया गया। मगर सोमवार को दिनभर प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित वाटरबूथों वेंडरों की स्टॉलों में पानी की सप्लाई बंद थी।
मंगलवार को भी दिनभर प्लेटफार्म दो पर स्थित वाटरबूथों वेंडरों की स्टॉलों में पानी सप्लाई बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे के एईएन केके शर्मा ने बताया कि कुछ पाइप लाइन नई बिछाई गई है। जॉइंट किया जाकर पानी सप्लाई शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।