पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 647 लोगों ने करवाया भामाशाह नामांकन

647 लोगों ने करवाया भामाशाह नामांकन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी| नगरपालिका सामुदायिक भवन में वार्ड संख्या 9 के लिए भामाशाह नामांकन शिविर का आयोजन मंगलवार को हुआ। ईओ श्रवणराम चौधरी ने बताया कि भामाशाह नामांकन योजना का उद्देश्य परिवार आधारित योजनाओं के लाभ महिला मुखिया के बैंक खाते में जमा कराना है। लाभार्थी को देय लाभ/ सहायता सुगमता एवं शीघ्रता से उपलब्ध करवाना। चौधरी ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन 193 परिवारों के 647 सदस्यों ने भामाशाह नामांकन करवाया, जबकि 61 लोगों का आधार नामांकन किया गया। वहीं 58 लोगों के बैंक खाते खोले गए। चौधरी ने बताया कि वार्ड संख्या 9 के लिए बुधवार को भी शिविर लगेगा। शिविर में भामाशाह कार्यक्रम ब्लॉक समन्वयक रमेश सैनी, रामदयाल, पार्षद माणक सैन, नंदूश्री मंत्री, पार्षद तीजा देवी बोराणा, रामनिवास बोराणा, पार्षद मोनिका जैन, नरेश जैन आदि उपस्थित थे।