पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक दिन में तीन ट्रेनों के इंजन हांफे, यात्री हुए परेशान

एक दिन में तीन ट्रेनों के इंजन हांफे, यात्री हुए परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता रोड| हिसारसे जोधपुर की ओर जाने वाली हिसार पैसेंजर डीएमयू का इंजन सोमवार को बंद हो जाने पर डीजल इंजन लगाया गया। सूरतगढ़ से जयपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन खजवाना में फेल होने से डेढ़ घंटे ट्रेन लेट हुई। कालका एक्सप्रेस का मेड़ता रोड में ही इंजन खराब होने पर आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। हिसार से जोधपुर की ओर जाने वाली डीएमयू दोपहर 1.25 बजे यहां आने के बाद दोनों तरफ के इंजन बंद हो गए। काफी कोशिश के बावजूद इंजन स्टार्ट नहीं होने पर डीजल इंजन लगा कर करीब 40 मिनट बाद इसे जोधपुर की ओर रवाना किया गया। सूरतगढ़ से जयपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बीकानेर से मेड़ता रोड की ओर रही थी। नागौर स्टेशन पर तेल की बदबू आने पर चालक को बताया गया। मूंडवा के बाद तेजी से तेल गिरने के कारण जोधपुर कंट्रोलर को दूसरा इंजन भेजने की सूचना दी गई। यहां से कोयंबटूर-बीकानेर में बैकर इंजन लगाकर खजवाना भेजा गया। वहां दूसरा इंजन लगने के बाद करीब दो घंटे बाद ट्रेन खजवाना से रवाना हो सकी। बाड़मेर से कालका जाने वाली कालका एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय से एक घंटे देरी से पहुंची। उसे सिग्नल देकर बीकानेर की ओर रवाना करना चाहा तो तकनीकी गड़बड़ी हो गई। इस कारण वह आगे नहीं बढ़ सकी। काफी कोशिशों से करीब आधे घंटे बाद वह रवाना हो गई। सोमवार को गुवाहाटी से बाड़मेर-बीकानेर को जाने वाली गुवाहाटी एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा साढ़े तीन घंटे, कालका एक्सप्रेस दो घंटे, मरुधर एक्सप्रेस दो घंटे, भोपाल-जोधपुर डेढ़ घंटे सहित अन्य ट्रेनें एक से दो घंटे देरी से पहुंच सकी।