- Hindi News
- 54 घंटे बाद सही हो पाई कंप्यूटरीकृत आरक्षण व्यवस्था
54 घंटे बाद सही हो पाई कंप्यूटरीकृत आरक्षण व्यवस्था
मेड़तारोड स्टेशन पर स्थित आरक्षित कार्यालय में तकनीकी गड़बड़ी होने से बंद पड़ी कंप्यूटरीकृत आरक्षण व्यवस्था सोमवार दोपहर 2 बजे सही होने पर यात्रियों को राहत मिल सकी। सुबह तत्काल टिकट करवाने आए ग्रामीणों को तो बैरंग लौटना पड़ा, लेकिन दोपहर को व्यवस्था सही होने से यात्रियों को राहत मिली। मेड़ता रोड स्टेशन पर स्थित आरक्षित कार्यालय में 20 सितंबर को सुबह दस बजे अचानक राउटर खराब होने से आरक्षित टिकट जारी नहीं किए जाए सके।
इसकी तुरंत सूचना वाणिज्य पर्यवेक्षक सुरेन्द्र शर्मा द्वारा जोधपुर जयपुर को दी गई। सोमवार को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक तो कम्प्यूटर बंद रहे।
लेकिन दोपहर 2 बजे वाली शिफ्ट में आरक्षित टिकट जारी किए जाने लगे। इससे टिकट बनाने आए लोगों को राहत मिल सकी।