वेंडर दिल्ली के लिए रवाना
अखिलभारतीय रेलवे खानपान लाइसेंसधारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दिल्ली में मंगलवार को आयोजित सांकेतिक धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए मेड़ता रोड के वेंडर रवाना हो गए है।
एसोसिएशन द्वारा मंगलवार सुबह 9 बजे जंतर मंतर रोड नई दिल्ली पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना रोजी रोटी बचाओ आंदोलन के तहत दिया जाएगा। मेड़ता रोड यूनियन के सचिव रामअवतार शर्मा ने बताया कि जोधपुर मंडल में मेड़ता रोड, डेगाना, नागौर, मकराना आदि स्टेशनों पर लाइसेंसधारी वेंडर दिल्ली के लिए रवाना हुए है।
यूनियन द्वारा यूनिटों का समय पर नवीनीकरण करने, इंस्पेक्टर राज को खत्म करने, स्नेकवार को स्टेटिक यूनिट की श्रेणी में लाने आदि मांगों को लेकर रेलमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।