पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैडमिंटन प्रतियोगिता में नागौर और मौलासर टीम का रहा दबदबा

बैडमिंटन प्रतियोगिता में नागौर और मौलासर टीम का रहा दबदबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन

भास्करन्यूज | मेड़ता सिटी

नागौरजिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन रविवार रात मीरा बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में डॉ. कौशल यादव के मुख्य आतिथ्य एवं खेल प्रशिक्षक भागीरथ पूनिया की अध्यक्षता में हुआ।

जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष महेंद्र दिवाकर ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग पुरुष वर्ग में सौरभ नागौर प्रथम एवं रजत सिंह मौलासर द्वितीय एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में कपिल कच्छवाह नागौर प्रथम, अक्षय मौलासर द्वितीय, 19 वर्ष पुरुष वर्ग युगल में प्रदीप, जेठमल नागौर प्रथम, रजत एवं उद्भव मेड़ता द्वितीय, पुरुष युगल वर्ग में लालाराम, गजेंद्र अग्रवाल मेड़तासिटी प्रथम, तन्मय सरकार एवं हिम्मत सिंह मेड़तासिटी द्वितीय, एकल वर्ग में तन्मय सरकार प्रथम, शेखर जोधा मौलासर द्वितीय स्थान पर रहे। समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि जब्बरसिंह भाटी थे। इस दौरान संघ सदस्य सुरेश बोहरा, रामानंद शर्मा, हिम्मतसिंह, संजीव पुरोहित, पवन गोयल, आशु अग्रवाल, दीप गोयल, रमणीक चोपड़ा, महावीर जैन, सीताराम चौहान, रामकृपाल शास्त्री, सुधीर ओझा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।

अतिथियों को हाथों विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मौलासर, कुचामनसिटी, डीडवाना, नागौर एवं मेड़तासिटी के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।

कुचामन सिटी. एकलव्य एकेडमी स्कूल के छात्रों का अलग अलग प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त करने पर स्वागत करते विद्यालय के निदेशक अन्य