पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महालक्ष्मीजी मंदिर में मनाया पाटोत्सव

महालक्ष्मीजी मंदिर में मनाया पाटोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रह्मपुरीस्थित महालक्ष्मीजी के मंदिर में सोमवार को पाटोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सुबह मंगलाचरण के साथ गणपति की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद में श्रीसुक्त, लक्ष्मी सुक्ता, पुरुष सुक्ता आदि का पाठ किया गया।

दोपहर में महालक्ष्मीजी का दूध, दही, घी, केशर, शक्कर, शहद, इत्र आदि से अभिषेक किया गया। महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में भजन कीर्तन किया गया। पंडित अरूण श्रीमाली ने बताया की शाम को संध्या आरती की गई। रात्रि में महालक्ष्मीजी का विशेष श्रृंगार किया गया एवं महाआरती की गई। मध्य रात्रि में महालक्ष्मीजी के खीर-खाजे का भोग लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। रात्रि में जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें स्थानीय कलाकार सुनील शर्मा, गोपाल अटल, नरेंद्र जोशी, कैलाश गौड़, मांगीलाल देवड़ा, राधेश्याम कंसारा ,अशोक कंसारा, राम कुमार सैन ,विजेश व्यास, मनोज जोशी(कालू भा), कैलाश, महेश जोशी, प्रमोद भाटी सहित अनेक कलाकारों से भजन प्रस्तुत किए।

भागवतकथा प्रारंभ

गोगेलाव|ग्रामकेराम मंदिर में भागवत कथा सोमवार को शुरू हो गई। भागवत कथा 15 सितंबर से 22 सितंबर के बीच भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के आयोजक समस्त ग्रामवासी है। भागवत कथा के पहले दिन सुबह 11.15 बजे महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। भागवत कथा में पंडित जयगोपाल शास्त्री ने पहले दिन कृष्ण भगवान के बारे में बताया गया। इसमें गायन के साथ भजन प्रस्तुत किए गए। आस-पास के गावों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भागवत कथा सुनने पहुंचे। मंगलवार को कथा में कपिलोपाख्यान, ध्रुव चरित्र, 17 सितंबर को जड़भरत चरित्र श्री नृसिंह अवतार, 18 सितंबर को गजेंद्र मोक्ष, वामनअवतार, रामावतार, श्रीकृष्णावतार, 19 सितंबर को नंदोत्सव, कृष्ण बाल लीला, गोवर्धन पूजा, 20 सितंबर को रासलीला, कंस वध रुक्मिणी विवाह तथा 21 सितंबर को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं शोभायात्रा तथा पूर्णाहुति हवन 22 सितंबर को भागवत कथा का समापन होगा।

\\\"पुण्यकरने से होता है भला\\\'

श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा मेड़तावाड़ी स्थित जय मल जैन स्मृति भवन में चातुर्मास तप त्याग के साथ चल रहा है। सोमवार को सुबह प्रार्थना, नवकार मंत्र जाप के साथ प्रवचन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर साध्वी सुप्रभा ने कहा की पाप पुण्य से लोगो का भला