पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेघवाल समाज का महासम्मेलन कल

मेघवाल समाज का महासम्मेलन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना. मेघवालसमाज विकास संस्थान के तत्वावधान में मेघवाल समाज का महासम्मेलन एवं सभा हॉल का लोकार्पण समारोह अंबेडकर सर्किल के सामने सभा भवन में रविवार को सुबह 10 बजे राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा।

इस समारोह में पीडब्ल्यूडी एवं परिवहन मंत्री यूनुस खान अध्यक्षता करेंगे। इसके अलावा बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल, सुजानगढ़ विधायक खेमाराम मेघवाल, जायल विधायक मंजू बाघमार, पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल, मेड़ता विधायक सुखाराम नेतडिया, धोद विधायक गोरधन वर्मा, पूर्व विधायक राकेश मेघवाल, पूर्व विधायक मदन मेघवाल, जैसलमेर के समाजसेवी रूपाराम धणदे एवं राजस्थान मेघवाल शिक्षक शोध संस्थान के अध्यक्ष डीआर जोधा एवं आईपीएस आरपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

समाज के अध्यक्ष प्रभुराम कड़ेला, सचिव रामदेव रोहलण सहित समाज के अनेक पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। बीएल भाटी भी समारोह में शामिल होंगे।