पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतीराज चुनावों की लॉटरी 16 से , जिले भर के लोगों में उत्साह

पंचायतीराज चुनावों की लॉटरी 16 से , जिले भर के लोगों में उत्साह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के लाखों लोगों को कई दिन से हो रहा है लॉटरी का इंतजार

भास्करन्यूज | नागौर

आखिरकारकई दिन के इंतजार के बाद शुक्रवार को पंचायतीराज चुनावों की शुरुआत के संकेत मिल गए हैं। जिला कलेक्टर ने पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव से पहले लॉटरी कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में उपखंड स्तर पर लॉटरी की शुरुआत 16 दिसंबर से होगी।

कलेक्टर राजन विशाल की ओर से जारी आदेशों के तहत पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 के लिए सरपंचों एवं वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लॉटरी कार्यक्रम जारी कर दिए है। इसके तहत 16 दिसंबर को पंचायत समिति जायल, मेड़ता, लाडनूं, नांवा तथा खींवसर में लॉटरी निकाली जाएगी। इन सभी जगहों पर उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में उपखण्ड अधिकारी द्वारा लॉटरी निकाली जाएगी। इसी प्रकार 17 दिसंबर को पंचायत समिति मूंडवा, रियांबड़ी, कुचामन, डीडवाना, मकराना में लॉटरी निकाली जाएगी। यहां भी उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में लॉटरी निकाली जाएगी। इसी प्रकार 18 दिसंबर को पंचायत समिति डेगाना, नागौर, मौलासर परबतसर की लॉटरी उपखंड अधिकारी कार्यालयों पर निकाली जाएगी।

प्रधानअन्य सदस्यों के लिए लॉटरी कलेक्ट्रेट पर: पंचायतसमितियों के प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के पदों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के लिए आरक्षण तथा महिला आरक्षण लॉटरी द्वारा निर्धारित करने के लिए 19 दिसंबर को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक होगी। जिला प्रशासन ने इस संबंध में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को भी अनिवार्य रूप से बुलावा भेजा है।

14पंचायत समितियां और लाखों मतदाता:

वार्डपंच, सरपंच, प्रधान, उप प्रधान, पंचायत समिति जिला परिषद सदस्य के चुनाव होने हैं। इस बार जिले में 14 पंचायत समितियां है। इसको लेकर जिले के लाखों मतदाताओं में काफी उत्साह है। सरकार के नए गजट नोटिफिकेशन के आधार पर ही लॉटरी कार्यक्रम तय किया गया है।