आग से बाइक जली
मेड़ता रोड. कस्बेके बस स्टैंड के समीप एक मकान के पास में रखी मोटरसाइकिल अज्ञात कारणों से जलकर राख हो गई। सुबह जली मोटरसाइकिल को देखने के लिए भीड़ एकत्रित हो गई। उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिले के महाराजगंज निवासी फारूख मेड़ता तहसील के विभिन्न गांवों में मकानों में पीओपी का काम करता है। युवक ने गत माह ही एक मोटरसाइकिल खरीद की थी। बस स्टैंड के पास में किराए के मकान में रहता है। गुरुवार रात मोटरसाइकिल को खड़ी कर सो गया। शुक्रवार सुबह देखा कि मोटरसाइकिल पूर्णतया जल गई है। आस पास के लोगों को जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए।