पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जोधपुर मंडल ने आठ महीने में की 907.86 करोड़ की आय

जोधपुर मंडल ने आठ महीने में की 907.86 करोड़ की आय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुररेल मंडल ने मात्र आठ महीने में 907.86 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड आय अर्जित कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

पीआरओ गोपाल शर्मा ने बताया कि अप्रैल 2014 से नवंबर 2014 तक मात्र आठ महीने में जोधपुर रेल मंडल को कुल 907.86 करोड़ रुपए की आय हुई है। जो गत वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 18.96 प्रतिशत अधिक है। डीआरएम राजीव शर्मा ने इस विशेष उपलब्धि के लिए सभी रेलकर्मियों को बधाई दी है। दिसंबर तक 1000 करोड़ की आय प्राप्त करने के लिए उत्प्रेरित किया है। पीआरओ शर्मा ने बताया कि मालभाड़ा से 602.51 करोड़ आय हुई है। जो कि गत वर्ष की अवधि से 16.50 प्रतिशत अधिक है। यात्री आय से 240.40 करोड़ रुपए की आय हुई है।

अन्य कोचिंग आय से 45.40 करोड़, विविध आय से 13.55 करोड़ रुपयों की आय हुई है। जो कि उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में सबसे अधिक है। जोधपुर मंडल में एक मात्र भगत की कोठी-लूणी रेलखंड दोहरीकरण है। जो सितंबर में पूर्ण होने पर गुजरात से बंदरगाहों की तरफ से मालगाड़ियों का यातायात सुगम हो जाने के कारण गुजरात से लाइम स्टोन, जिप्सम, नमक आदि से लदी मालगाड़ियां कम समय में पहुंच सकी है।