पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांवका बने मेड़ता बार संघ के अध्यक्ष

रांवका बने मेड़ता बार संघ के अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाबार संघ की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष चैनाराम कलवानियां की अध्यक्षता में हुई। सचिव सुमेर बेड़ा ने बताया कि इस मौके पर नवीन कार्यकारिणी के गठन पर विचार कर एडवोकेट सुरेंद्र कुमार रांवका को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर बार संघ के जगदीशनारायण शर्मा, राजेंद्र जयपाल, नवरतनमल गहलोत, महिपाल लटियाल, दौलतराम मिर्धा, मुकुट शर्मा, देवकीनंदन, रमेश परिहार, कैलाशनारायण दाधीच, रामाकिशन, मधुसूदन जोशी, रामकिशोर तिवारी, जितेन्द्र शर्मा समेत अनेक अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। नवनियुक्त अध्यक्ष रांवका ने बताया कि अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर निस्तारण के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर का निर्माण कराने का भी प्रयास किया जाएगा।

मेड़ता सिटी. बारसंघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र रांवका का अभिनंदन करते बार संघ।