स्वच्छता के लिए जनता की भागीदारी जरूरी
स्वच्छभारत अभियान के तहत चलाए जा रहे स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत शुक्रवार को न्यायालय परिसर में सफाई का कार्य किया गया। इस मौके पर जिला सत्र न्यायाधीश द्वारकाप्रसाद शर्मा, पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश जयप्रकाश नारायण, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पुखराज गहलोत, एसडीएम सोहनलाल कायल, पालिकाध्यक्ष अनिल थानवी, ईओ श्रवणराम चौधरी, पालिका उपाध्यक्ष रामस्वरूप गहलोत, लोक अभियोजक नवरतनमल गहलोत, विशिष्ट लोक अभियोजक रुस्तम अली बेहलीम, एडवोकेट जगदीश शर्मा, मधुसूदन जोशी, सत्यदेव सांदू, महिपाल लटियाल, सुरेन्द्र रांवका समेत अनेकजनों ने न्यायालय परिसर में सफाई कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला सत्र न्यायाधीश शर्मा ने कहा कि हमें अपने आसपास क्षेत्र को हमेशा स्वच्छ बनाए रखना चाहिए। स्वच्छता के लिए आमजन की भागीदारी जरूरी है। ईओ चौधरी ने बताया कि न्यायालय परिसर में अनावश्यक उगे बबूल, मैदान का समतलीकरण समेत अन्य सफाई का कार्य किया गया। न्यायालय परिसर में स्थाई रूप से तीन कचरा पात्र भी रखवाए गए। न्यायालय परिसर में तीन सोडियम लाइट भी लगवाई गई हैं। वहीं पार्क का रख-रखाव करने आदि कार्य भी किए जाएंगे।
न्यायालय परिसर में झाडू लगाकर सफाई करते डीजे द्वारकाप्रसाद शर्मा।