पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साढ़े तीन लाख वसूले

साढ़े तीन लाख वसूले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी. अजमेरविद्युत वितरण निगम लि. खंड मेड़ता की ओर से बकाया राशि की वसूली को लेकर चलाएं जा रहे वसूली अभियान के तहत सतर्कता दल ने शुक्रवार को साढ़े तीन लाख का राजस्व वसूल करते हुए दो ट्रांसफार्मर उतारते है। समय पर राशि जमा नहीं कराने पर 12 उपभोक्ताओं के मीटर भी उतारे हैं। सहायक अभियंता मेड़ता ग्रामीण राम जीवण जाखड़ ने बताया कि बकाया राशि की वसूली को लेकर चलाएं जा रहे वसूली अभियान के तहत सतर्कता दल ने गागूड़ा, नोखा चांदावता, मेड़तारोड़, पूंदलू आदि क्षेत्रों में लंबे समय से राशि जमा नहीं कराने वाले दो कृषि उपभोक्ताओं के ट्रांसफार्मर उतारते हुए साढ़े तीन लाख का बकाया राजस्व भी वसूल किया है। साथ ही पांच हजार से अधिक बकाया राशि वाले करीब 12 उपभोक्ताओं के मीटर उतारते हुए कनेक्शन काटा गया।