पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएनएल की सेवा बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान

बीएसएनएल की सेवा बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएनएलकी संचार सेवा दूसरे दिन शुक्रवार को भी खराब रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोबाइल खिलौने बन गए तो बेसिक टेलीफोन खामोश ही पड़े रहे। गुरुवार सुबह मोबाइल से सर्वर बंद हो गया। बेसिक टेलीफोन कस्बे से बाहर लगना तो दूर स्थानीय स्तर पर भी फोन नहीं लग सके। शुक्रवार को देर शाम तक सेवाएं बहाल नहीं होने पर उपभोक्ता अपने रिश्तेदारों से बातचीत तक नहीं कर सके। गोटन उप मंडल से भी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया। बीएसएनएल के सर्वर से लिए गए ब्रॉडबैंड सेवा भी बाधित हो जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।