पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृत रेलकर्मी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

मृत रेलकर्मी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर-कालकाएक्सप्रेस में रतनगढ़ स्टेशन पर कार्यरत एक रेलकर्मी की मौत होने के बाद शुक्रवार को जीआरपी ने रेलकर्मी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया है। जोधपुर मंडल के रतनगढ़ स्टेशन के आईओडबलू कार्यालय में खलासी के पद पर कार्यरत राजेन्द्र (58) अपने निजी कार्य से जोधपुर में वकील के पास में कार्य से गया था। गुरुवार को बाड़मेर-कालका एक्सप्रेस में दोपहर को मेड़ता रोड रहा था कि जोधपुर-गोटन के बीच में तबीयत खराब हो गई। तब गोटन स्टेशन पर दोपहर एक बजे उसे बेहोशी की हालत में उतारा गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना देते हुए शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

परिजन देर रात गोटन पहुंचे। जीआरपी हैडकांस्टेबल गाजीखां ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।