पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापार मंडल 18 को करेगा सांकेतिक हड़ताल

व्यापार मंडल 18 को करेगा सांकेतिक हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोसानाड़ास्थित जैन उद्योग में 20 अगस्त को हुई 13 लाख रुपए की जीरा चोरी की वारदात का अभी तक सुराग नहीं लगने से मंडी व्यापारियों में रोष है।

इस मामले में मेड़ता व्यापार एवं उद्योग संघ ने 18 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल की चेतावनी देते हुए एसडीएम एनके राजौरा को ज्ञापन सौंपा है। संघ अध्यक्ष श्री गोपाल मंत्री (बाबू भाई) के नेतृत्व में सोमवार को ज्ञापन देने आए व्यापारियों ने कहा कि फैक्ट्री परिसर में इतनी बड़ी चोरी होने से उद्योग जगत में भी भय पसरा हुआ है। व्यापारियों में कई तरह की आशंकाएं भी पनप रही हैं। व्यापारियों ने एसडीएम राजौरा से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। साथ ही 18 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल करने की भी चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में श्रीपाल डोसी, प्रकाशचंद, घनश्याम मित्तल, सुमेरचंद जैन, गौतम चंद चौरडिय़ा, महेश दरक, प्रमोद मंडा नरेंद्र पुरोहित सहित अनेक व्यापारी शामिल थे।