पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों ने उठाया अतिक्रमण का मुद्दा, बीडीओ पहुंचे मौके पर

लोगों ने उठाया अतिक्रमण का मुद्दा, बीडीओ पहुंचे मौके पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसस्टेंड से रातानाडा जाने वाले रास्ते से अतिक्रमण हटाकर सड़क बनाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने मेड़ता उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

इस पर एसडीएम ने विकास अधिकारी को मौके पर जांच के लिए भेजा। क्षेत्र के मंगलसिंह, प्रेम शर्मा, कंवरीलाल विश्नोई, पर्वतसिंह, राजू सिंह, महेन्द्र, रसीद छीपा, अनोपकंवर, विमला ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में उपखंड अधिकारी को बताया कि बस स्टेंड से रातानाडा मोहल्ला मुख्य रास्ता है। स्कूल के पास में कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। ग्राम पंचायत अतिक्रमण हटाने में विफल रहने पर क्षेत्र के जागरूक लोगों ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने 27 अगस्त 2012 को अतिक्रमण हटाने का निर्णय करते हुए आदेश फैसला सुनाया। हाल ही में ग्राम पंचायत द्वारा सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया है। ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण वाले स्थान केा छोड़कर साइड से सड़क बनाने की कवायद शुरू की तो लोग नाराज हो गए। एसडीएम के निर्देश पर विकास अधिकारी मेड़ता ओपी.आढ़ा दोपहर बाद मौके पर पहुंचे और सड़क का निरीक्षण किया।