आखिर 51 घंटे बाद निकाला फंसा टर्बो
आखिर 51 घंटे बाद निकाला फंसा टर्बो
मेड़तारोड| दो दिन पूर्व अनियंत्रित होकर एक दुकान में फंसे टर्बो को आखिर सोमवार सुबह सामान खाली कर बाहर निकाल दिया गया। कस्बे के बस स्टेंड पर सामरिया साइकिल वक्र्स की दुकान में शनिवार अल सुबह साढ़े चार बजे मेड़ता सिटी से मेड़ता रोड क्लिंकर से भरा एक टर्बो नाला चबूतरी को तोड़ते हुए दुकान में घुस गया था। शनिवार रविवार को इसे निकालने के लिए जेसीबी क्रेन की मदद ली गई। मगर क्रेन के वजन के बराबर में टर्बो में सामान होने के कारण इसे नहीं निकाला जा सका। रविवार रात को क्लिंकर को खाली किया गया और सोमवार सुबह साढ़े सात बजे क्रेन जेसीबी लगाकर टर्बो को बाहर निकाला गया।