हड़ताल को लेकर बैठक आज
राजस्थानबार कौंसिल के आह्वान पर चल रही वकीलों की हड़ताल को लेकर मंगलवार सुबह 11.30 बजे जिला अभिभाषक संघ की बैठक होगी।
संघ अध्यक्ष चैनाराम कलवानिया ने बताया कि हड़ताल को लेकर जयपुर पीठ जोधपुर अधिवक्ताओं में हड़ताल को लेकर मीटिंग चल रही है। इसके नतीजे अभी नहीं आए हैं। सचिव सुमेर सिंह बेड़ा ने बताया कि मंगलवार सुबह होने वाली बैठक में हड़ताल को लेकर फैसला लिया जाएगा। कोर्ट परिसर में सोमवार को एक बैठक कर यह तय लिया गया। बैठक में जगदीशनारायण शर्मा, कमल कुमार आचार्य, मधुसूदन जोशी, गोपीकिशन जोशी, अनिल दिवाकर, शैलेंद्र आचार्य, संजय पारीक, मोइनुद्दीन सांखला, विमलेश व्यास, बाबूलाल गौरा, कैलाशनारायण दाधीच, नरेश राजपुरोहित, चंदन सिंह, जितेंद्र सिंह, दौलतराम मिर्धा, दीपक सोनी, गणपतलाल, सुनीता कमेडिय़ा, अंजू ओझा, सुनीता मरवन, महेंद्र भारती, रामकिशोर भंवरिया, रज्जब अली सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।